भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने देर रात गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जो हर तरफ वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना में घायल का अस्पताल में उपचार जारी है वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
तीन सिपाहियों ने कूदकर बचाई जान
दरअसल ये घटना राजधानी स्थित बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है जहां पर सोमवार रात को पुलिसकर्मी राकेश मेहरा और धर्मराज मेहरा समेत चार लोग गश्त पर थे। वे नारायण नगर स्थित सर्विस रोड पर खड़े होकर बात कर ही रहे थे कि अचानक एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आई।
कार को देखते ही तीन कांस्टेबलों ने स्पीड में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई वहीं एक सिपाही कार के नीचे दब गया। वहीं घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मचा गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को आते देख कार चालक तुरंत फरार हो गया। वहीं घायल पुलिसकर्मी को भी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।
पुलिस इस मामले के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कार किराए से ली थी।
संबंधित खबरें
सरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
38 mins agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
50 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines