बड़वानी: मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह बड़वानी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल बड़वानी वरला थाना क्षेत्र के जामठि नदी पर अचानक एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबड्डी का मैच देखने जा रहे थे युवक
दरअसल ये घटना मंगलवार सुबह की है जब बड़वानी के वरला थाना क्षेत्र के जामठि नदी पर बने पुल पर एक पिकअप तेज़ रफ्तार में जा रही थी। इसमें 10 से भी ज्यादा युवक सवार थे। ये सभी युवक जिले के अंबा गांव में आयोजित किए जाने वाले कबड्डी के खेल को देखने के लिए जा रहे थे। खेल देखने के लिए जल्दी के चलते पिकअप चालक भी गाड़ी तेज़ी से चला रहा था कि अचानक उसका गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
3 की मौके पर हुई मौत, 7 बुरी तरह से घायल
पिकअप के पलटते ही उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। वहीं घटना की आवाज़ सुनते ही आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने तुरंत पिकअप को उठाया और घायलों को बाहर निकाला। वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जलगांव के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक घायलों में 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
24 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
27 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
40 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
49 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
58 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoराज्य सभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines