झाबुआ: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ मामले में अब कलेक्टर को हटा दिया है। छात्रों से अभद्रता के मामले पर सीएम ने एसपी के खिलाफ कार्रवाई की थी, ऐसे में सीएम का कलेक्टर के खिलाफ भी सख्त ऐक्शन देखने को मिला है।
गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह सोमवार को जिले के दौरे पर थे। वहां जनता से सरकारी योजनाओं में देरी, रिश्वतखोरी सहित तमाम शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सीएम ने मंगलवार सुबह कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
छात्रों की शिकायत पर सीएम का एक्शन
बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह-सुबह सीएस और डीजीपी की बैठक ली। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डीजीपी! झाबुआ एसपी को हटाओ। सीएम के निर्देश के एक घंटे के अंदर एसपी अरविंद तिवारी को निलंबन का आदेश जारी हो गया। तिवारी को भोपाल मुख्यालय अटैच किया गया है।
क्या था मामला
दरअसल, मामला बच्चों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का है। झाबुआ के पीजी कॉलेज (PG College of Jhabua) में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कॉलेज छात्रों और ग्रामीणों में विवाद हुआ था। इसको लेकर करीब 150 छात्र थाने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने छात्रों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR नहीं लिखी थी।
थाने से कार्रवाई नहीं होने के बाद छात्रों ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को फोन लगाया। एसपी छात्रों की बात को सुनकर बतमीजी से बात करने लगे। उन्होंने छात्रों के साथ अशोभनीय भाषा (गालियां) का भी इस्तेमाल किया था। छात्रों के साथ बात करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सीएम ने वर्चुअल मीटिंग बुलाकर नाराजगी जाहिर की और DGP को झाबुआ एसपी को हटाने के निर्देश देते हुए जांच के आदेश दिए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
13 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
13 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines