हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Madhya Pradesh: कल से इंदौर-नई दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन सुपर फास्ट ट्रेन चलेगी

विज्ञापन

इंदौर: रेलयात्रियों के लिए काम की खबर है। उत्तर रेलवे ने इंदौर से नई दिल्‍ली के बीच सप्‍ताह में तीन दिन सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन वाया फतेहाबाद-रतलाम-नागदा होकर दोनों दिशाओं में आवाजाही करेगी।

जानकारी के मुताबिक रेलगाड़ी संख्‍या 20957 इंदौर-नई दिल्‍ली सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 24 अगस्त से इंदौर से प्रत्‍येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 04:45 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 05:05 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में 20958 नई दिल्‍ली–इंदौर त्रि-साप्‍ताहिक सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्‍येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को नई दिल्‍ली से शाम 07:15 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 06:45 इंदौर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों वाली रेलगाड़ी होगी। यह ट्रेन  रास्ते में बडनगर, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन तथा मथुरा जंक्शन स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियाें की बढ़ती संख्या व लोगों की मांग को देखकर यह निर्णय लिया गया है। अनुमान है कि इससे हर सप्ताह करीब तीन हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola