छतरपुर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर में तलैया में नहाते वक्त दो बच्चों की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। मामला ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा का है। बताया जा रहा है कि स्कूल से घर वापस आने के बाद 13 वर्षीय करण अहिरवार अपने एक अन्य साथी के साथ खेलने के बहाने से घर से बाहर गया था। दोनों नाबालिग तलैया के पास पहुंचकर नहाने लगे उसी दौरान अचानक डूबने के कारण उनकी जान चली गई।
वहीं जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह तलैया के पास दिखाई दिए थे जिसके बाद परिजनों और गांव वालों ने तलैया के आसपास तलाश की तो उनका शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई पूरे गांव में मातम पसर गया।
ग्रामीणों द्वार इस घटना की सूचना प्रशासन को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बच्चों के शव को तलैया से बाहर निकाला। फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कोई वैध तलैया नहीं है बल्कि अवैध उत्खनन के कारण बनी हुई अस्थाई तलैया है।
संबंधित खबरें
इंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
32 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
36 mins agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
47 mins agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
10 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
10 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines