भोपाल: मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल में शनिवार को बीजेपी की सबसे बड़ी कोर कमेटी की बैठक जंगल में होने जा रही है। इसमें भाजपा के सभी दिग्गज शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सम्मिलित होंगे।
इन जंगलों में बनेगी रणनीति
इस बैठक में 2023 को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी तय की जा सकती है। निगम मंडल को लेकर भी फैसले होना लगभग तय माना जा रहा है। सभी दिग्गज नेता एकांतवास में चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह बड़ी बैठक भोपाल के पास रातापानी जंगल में होगी। सत्ता और संगठन से जुड़े कई अहम फैसले को लेकर चर्चा होगी। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी बैठक को अहम मानी जा रही है।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में की यात्रा, अंदर की तस्वीरें देख फ्लाइट जैसा होगा अनुभव
निकाय चुनाव परिणाम को लेकर होगा मंथन
निकाय चुनाव रिजल्ट के दूसरे दिन बैठक में चुनाव परिणाम और 2023 को लेकर मंथन होगा। निकाय चुनाव के रिजल्ट पर बारीकी से चर्चा की जाएगी। 2023 विधानसभा चुनाव के रोडमैंप पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव में करीब एक साल बचे है। निकाय-पंचायत समेत सभी चुनाव संपन्न होंगे। सरकार और संगठन का फोकस अब सिर्फ विधानसभा चुनाव पर रहेगा। बैठक में सत्ता-संगठन के बीच समन्वय बनाने की कोशिश की जाएगी। लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा होगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
8 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
9 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines