Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व राज्यमंत्री शंखलाल मांझी के बेटे के सीने से गोली आर-पार हो गए। घर में मौजूद बहन उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पहुंची पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।
गोमतीनगर विस्तार में रहते हैं परिवार के साथ
जानकारी के मुताबिक सपा सरकार के कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे शंखलाल मांझी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी अंजनी और बच्चे हैं। शंखलाल की बड़ी बेटी ममता ने बताया कि पिता जी दिल्ली से लौटने वाले थे। भाई आकाश (25) उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट जाने वाला था। घर से निकलने में थोड़ा समय था इसलिए भाई पिता जी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करने लगा। इसी दौरान रिवॉल्वर से फायर हो गया। गोली आकाश के सीने से आरपार हो गई।
गोली लगते ही फर्श पर गिर गया
बहन ने बताया कि गोली लगते ही भाई आकाश खून से लथपथ फर्श पर गिर गिया। इसके बाद बेटी ममता गनर की मदद से आकाश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां आकाश का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री शंखलाल भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उनके परिचितों और रिश्तेदारों का तांता लग गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
अस्पताल पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आकाश के सीने से गोली आरपार हो गई है। वहीं पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लिया है। आपको बता दें कि शंखलाल मांझी
संतकबीरनगर के रहने वाले हैं और सपा की सरकार में राज्यमंत्री के पर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
27 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
48 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
51 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
53 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines