लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंबेडकर पार्क से एक हाथी की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर गौतमपल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे शर्मनाक घटना बताया है। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किए हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1552647838802526211
सम्मान में बनवाए थे स्मारक
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने इस घटना के बाद ट्वीट किया। कहा कि देश में उपेक्षित/तिरस्कृत दलित व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों के आदर-सम्मान में यूपी में बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य डा भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल क्षेत्र जो पर्यटन का मुख्य केंद्र है, वहां लगी हाथी मूर्ति का चोरी होना शर्म व चिंता की बात।
https://twitter.com/Mayawati/status/1552583001741004801
स्मारकों के रखरखाव में उपेक्षा चिंता की बात
इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया। इसमें कहा कि पहले सपा व अब भाजपा सरकार में भी बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य स्थलों/स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा व रखरखाव में की जा रही उपेक्षा अति-चिन्ता की बात है, जबकि वे पर्यटन आय के स्रोत हैं। मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल व अन्यत्र हो रहे कार्य भी काफी ढीले चल रहे हैं, सरकार ध्यान दे।
https://twitter.com/Mayawati/status/1552580489911107584
गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराया मुकदमा
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क से एक हाथी की मूर्ति चोरी हो गई है। स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नियाज अहमद ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के मुताबिक घटना 25 जुलाई की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गौतमपल्ली प्रभारी प्रभारी एसएस भदौरिया ने बताया कि जो मूर्ति चोरी हुई है वह दो से तीन किलो की है।
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
27 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
28 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
33 mins agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 hr agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
1 hr agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
2 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines