UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को जेलर को धमकाने और पिस्तौल तानने के आरोप में दो साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति डीके सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई अपील को मंजूरी देते हुए आदेश पारित किया है। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में सजा और जुर्माना लगाया है। कुल मिला कर अंसारी पर करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना और सात साल की सजा हुई है।
जेलर एसके अवस्थी को दी थी धमकी
मामला वर्ष 2003 का है, जब लखनऊ के जिला जेल जेलर एसके अवस्थी ने आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि जेल में अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी का आदेश देने पर उन्हें धमकी दी गई थी। अवस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि अंसारी ने गाली देते हुए उन पर पिस्तौल तान दी थी। इस मामले में एक निचली अदालत ने अंसारी को बरी कर दिया, लेकिन सरकार ने हाईकोर्ट में एक अपील दायर की। अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद है।
अभी चल रहे हैं कई मुकदमे
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबित मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अंसारी पर प्रयागराज एमपी/एमएलए कोर्ट में करीब 10 मुकदमों का ट्रायल चल रहा है। इनमें से कुछ मुकदमे अंतिम दौर में हैं। जानकारी के मुताबिक इन मुकदमों में एक दोहरे हत्याकांड का भी मुकदमा है। मऊ जिले में एक ठेकेदार की दिन दहाड़े AK-47 से हत्या कर दी गई थी। बाहुबली मुख्तार अंसारी पर इस हत्याकांड का आरोप लगा है।
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट में 24 राउंड फायरिंग में SHO घायल
32 mins ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 hr agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
2 hrs agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
3 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
4 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
12 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
14 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
15 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines