Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों लोगों ने कोरोना काल में मरे लोगों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करके 24 बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन ले लिया। एक बैंक के मैनेजर को शक होने पर उसने दस्तावेजों की जांच कराई तो उसके होश उड़ गए। आरोपियों ने बैंक में एक करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ के लिए किया था आवेदन
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में एक व्यक्ति ने एक करोड़ के लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक के मैनेजर अतुल भारती को शक होने पर उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में पाया कि व्यक्ति द्वारा लगाए गए आधार कार्ड और पैन कार्ड फर्जी हैं। बैंक मैनेजर ने तत्काल थाना विभूति खंड में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उनके भी होश उड़ गए।
24 बैंकों से लिया है दोनों आरोपियों ने करोड़ों का लोन
डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि मृगांक सहाय निवासी रायबरेली, न्यू राना नगर और अभिषेक भारती निवासी दूरभाष नगर लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों लोगों ने बताया कि वह कोरोना काल में मृत लोगों के फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद बैंकों में जमा करके उनसे लोन लेते थे। आरोपियों ने बताया कि दोनों अभी तक कुल 24 बैंकों से लोन ले चुके हैं। लोन की रकम करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
49 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines