कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट : कोलकाता एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चार दिन पहले कोलकाता से पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ के बाद कोलकाता एसटीएफ की टीम ने मध्यप्रदेश के खंडवा मे छापेमारी कर एक आतंकी को धर दबोचा है। जिसकी पहचान अब्दुल रकीब कुरैशी के रूप मे हुई है।
कुछ दिन पहले भी पकड़े थे दो आतंकी
कोलकाता एसटीएफ सूत्रों की माने तो अब्दुल रकीब कुरैशी आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। टीम ने आतंकी अब्दुल रकीब के पास से मोबाईल फोन, पेन ड्राइव के साथ कुछ जरुरी दस्तावेज जब्त किये हैं। पकड़े गए आतंकी को एसटीएफ की टीम ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश से कोलकाता लेकर आ रही है। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता से एसटीएफ की टीम ने दो आतंकियों को धर दबोचा था जिनकी पहचान 30 वर्षीय सैयद अहमद और 28 वर्षीय मोहमद सद्दाम के रूप मे हुई थी।
बड़े हमले की बना रहे थे योजना
कोलकाता एसटीएफ की माने तो ये आतंकी ISIS से जुड़कर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। साथ ही ये संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे, इस बीच कोलकाता एसटीएफ की टीम की इन पर नजर पड़ गई और दोनों आतंकियों को एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा। एसटीएफ सूत्रों की माने तो अब्दुल रकीब कुरैशी मोहमद सद्दाम का गुरु है, और उसी के कहने पर मोहमद सद्दाम ने आतंकी संगठन ISIS को जॉइन किया था, वह कोलकाता मॉड्यूल पर कार्य कर एक बड़े हमले की योजना भी बना रहा था।
NIA कर चुकी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार सद्दाम संगठन की बैठक मे शामिल होने के लिये कई बार उत्तर भारत का दौरा कर चूका है। ऐसे में एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि क्या अब्दुल रकीब कोलकाता आया था, या फिर मध्यप्रदेश से ही दिशा निर्देश दिया करता था। केंद्रीय एजेंसी NIA की एक टीम ने कोलकाता के लाल बाजार में पकड़े गए दोनों आतंकियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि मंगलवार को कोलकाता एसटीएफ की टीम मध्यप्रदेश से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रकीब को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ला रही है। टीम कुरैशी को रिमांड पर लेकर आतंकी संगठन से जुड़े कुछ और खुलासे कर सकती है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
9 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
9 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
10 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
11 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
11 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
12 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
12 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines