हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जानें ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है? #OBC_Boycott_Amit_Shah

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah

जोधपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय भाजपा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजस्थान दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें कि शुक्रवार को वो जैसलमेर पहुंचे और शनिवार को उन्हें मारवाड़ में कदम रखना है।

लेकिन अमित शाह के जोधपुर पहुंचने के साथ ही ट्विटर पर ओबीसी बॉयकाट अमित शाह (#OBC_Boycott_Amit_Shah) ट्रेंड करने लगा है और ओबीसी विरोधी भाजपा टॉप ट्रेंड होने लगा।

राजस्थान की OBC जातियां नाराज क्यों?

केंद्र सरकार ने 2018 के संविधान में संशोधन कर ओबीसी जातियों की सूची बनाने का हक राज्यों को देने की राह प्रशस्त की। राज्य इस कोटे में और भी जातियों को शामिल करे सकेंगे लेकिन इसके विरोध में मुहिम चलने लगी है। आशंका है कि इससे अन्य जातियां जुड़ेंगी तो मौजूदा वर्ग को नुकसान होगा। बस विरोध का यही आधार है।

विज्ञापन

वहीं, मारवाड़ में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी पिछले लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। चौधरी की मांग है कि 21 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पूर्व सैनिकों को होरिजेंटल आरक्षण की वजह से नहीं मिल रहा है। 2018 में वर्टिकल आरक्षण को होरिजेंटल करने और रोस्टर सही ढंग से लागू न होने से नुकसान हो रहा है। इसको लेकर चौधरी कई महापड़ाव डाल रहे हैं।

ट्विटर पर ओबीसी बॉयकाट अमित शाह को लेकर कुछ यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी इस तरह हैं –

विज्ञापन

https://twitter.com/OBCRajasthan04/status/1568528416839970816

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आए है। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा ने सीएम गहलोत को उनके गृह जिले में घेरने के लिए अमित शाह को लगाया है। लेकिन सोशस मीडिया प्लेटफार्म पर अमित शाह का स्वागत बायकाट के रूप में हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola