हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

केरल: भीषण बस हादसे में 9 लोगों की मौत, 40 घायल, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

विज्ञापन
Kerala Bus Accident

नई दिल्ली: केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। मृतकों में पांच छात्र, एक शिक्षक और तीन यात्री शामिल हैं। हादसा सुबह 12:05 बजे हुआ जब एक पर्यटक बस ने सरकारी केएसआरटीसी बस को पीछे टक्कर मार दी।

अभी पढ़ें – Varanasi News: परिवार गया था मेले में, अकेली लड़की ने आधी रात को घर बुलाया प्रेमी, फिर हुआ ऐसा कि चौंक जाएंगे

समाचार एजेंसी यूएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोट्टारक्कारा से कोयंबटूर जा रही केएसआरटीसी बस टूरिस्ट बस की चपेट में आने के बाद पलट गई। यह टूरिस्ट बस एर्नाकुलम में मार बेसिल के विद्यानिकेतन स्कूल के 42 छात्रों और 5 शिक्षकों को लेकर ऊटी की ओर जा रही थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी घायलों में से 10 गंभीर हैं, जिन्हें पलक्कड़ जिला अस्पताल, त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, अलाथुर तालुक अस्पताल और वडक्कनचेरी के एक निजी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड़ जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें