बेंगलुरु: कर्नाटक के बीदर में दशहरा जुलूस का हिस्सा रही भीड़ ने बुधवार रात कथित रूप से एक हेरिटेज मदरसे में तोड़फोड़ और नारेबाजी को अंजाम देते हुए इमारत के एक कोने में पूजा की। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चार को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मामले में मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी।
अभी पढ़ें – नोएडा फिल्मसिटी में एनकाउंटर, निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
1460 के दशक में निर्मित, बीदर में महमूद गवां मदरसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत एक नामित विरासत स्थल है। इस संरचना को राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में भी सूचीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने कहा कि भीड़ ने मदरसे का ताला तोड़ दिया और उसमें घुस गई। मदरसे में पूजा करने से भीड़ ने “जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगाए। घटना के वायरल वीडियो में सीढ़ियों पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जो इमारत के अंदर जाने की कोशिश कर रही है।
बीदर के कई मुस्लिम संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जुमे की नमाज के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय कर्नाटक से ही गुजर रही है।
अभी पढ़ें – मुंबई: लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच जमकर हुई हाथापाई, सामने आया ये वीडियो
महमूद गवां के पीछे का इतिहास
बीदर में महमूद गवां मदरसा / मस्जिद बहमनी साम्राज्य (1347-1518) के गौरव के दिनों का अवशेष है जब बीदर दक्कन राजवंश की राजधानी थी (1424 से 1427 के बीच इसे गुलबर्गा से स्थानांतरित किया गया था)। इस मदरसे के अग्रभाग पर मौजूद फारसी टाइल का काम इसके अतीत की झलक देता है।
महमूद गवां बहमनी साम्राज्य के एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने शम्सुद्दीन मुहम्मद III के शासनकाल के दौरान पद संभाला था, जो 9-10 वर्ष की उम्र में राजा बने थे।
गंवा के प्रमुख योगदानों में से एक मदरसा (तब एक कॉलेज/संस्थान) है, जिसमें मीनार की ऊंचाई 100 फीट की है, जबकि भवन की लंबाई 205 फीट तक है। 1695/96 में एक बारूद विस्फोट के कारण स्मारक का आधा भाग नष्ट हो गया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
21 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
25 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
40 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines