कानपुर में घरों के बाहर हैरान परेशान कर देने वाली चीजें नजर आ रही हैं. लोगों ने अपने घरों के बाहर लाल, बैंगनी, नीले रंग के पानी की बोतलें लटका रखी हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है. लेकिन डरिए मत, ये किसी जादू टोना का हिस्सा नहीं है. दरअसल लोगों ने सोशल मीडिया पर से देखकर घरों के बाहर रंग बिरंगी बोतलें लटका दी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इससे घर के पास जानवर नहीं आते. कानपुर के लोग इसे सस्ता, टिकाऊ उपाय मानते हुए तेजी से अपना रहे हैं.
बोतलें लटकाने से क्या असर हुआ?
कानपुर के कल्याणपुर, मिर्जापुर समेत कई इलाकों में ये अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. धीरे-धीरे ये तरीका वायरल हो रहा है और लोग एक-दूसरे को देखकर अपने घरों के बाहर लाल, नीली बोतलें लटका रहे हैं. उनका कहना है कि ये उपाय जानवरों को घर के सामने गंदगी फैलाने से रोकता है. कुछ लोगों का मानना है कि जब से उन्होंने ये उपाय शुरू किया है तब से इसका असर साफ देखा जा सकता है, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि पड़ोसी के कहने पर उन्होंने बोतलें लटकाई है लेकिन अभी इसका कुछ असर नहीं दिख रहा.
ये भी पढ़ें: UP में 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, बुलंदरशहर में डकैत जुबैर और सहारनपुर में सिराज अहमद को लगी गोलियां
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लोगों ने घर के बाहर रखी बोतलों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं. तो कोई इसपर चुटकी लेते हुए इसकी तुलना स्त्री फिल्म से कर रहा है.
इन शहरों में भी लोगों ने कॉपी किया ट्रेंड
घरों के बाहर बोतलें लटकाने का ट्रेंड सिर्फ कानपुर ही नहीं, बल्कि कई शहरों में देखा जा सकता है. मध्य प्रदेश के सागर, इंदौर, महाराष्ट्र के पुणे, कोलकाता, यूपी के वाराणसी और गुजरात के राजकोट में भी लोग इस टोटके को अपना रहे हैं. लोगों का मानना है कि इन बोतलों पर जब धूप पड़ती है तो उससे रंगीन चमक निकलती है जिससे जानवर डरते हैं. लेकिन पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की राय इससे उलट है. विशेषज्ञों की माने तो कुत्ते लाल रंग को ठीक से नहीं देख पाते. उन्हें लाल रंग भूरा या ग्रे शेड में नजर आता है. पशु चिकित्सकों का कहना है कि लोग जो ये उपाय कर रहे हैं, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.
ये भी पढ़ें: उन्नाव में चोरी का अजीबोगरीब मामला, स्विफ्ट डिजायर कार से मुर्गियां चुराने वाला कानपुर रोड पर पकड़ा
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
24 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines