हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानपुर की 'ठाकुर गर्ल' के मामले में सामने आया दूसरा पक्ष, ऋतु त्रिपाठी ने कहा - ‘मै ब्राह्मण हूं, मुझे गर्व है’

Kanpur HDFC Bank Controversy: कानपुर में बैंक के अंदर झगड़े और दो महिलाओं में विवाद का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को अपशब्द कहती नजर आ रही थी. अब दोनों महिलाओं के सार्वजनिक बयानों के बाद इस मामले ने नया रूप ले लिया है.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Kanpur HDFC Bank Controversy: उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी में स्थित एचडीएफसी बैंक में दो महिलाओं के बीच विवाद का वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक महिला दूसरी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिख रही थी. इस मामले में आस्था सिंह वायरल हुई जिसमें उन्होंने कहा किं, ‘ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…’ इसके बाद अब इस मामले में दूसरा पक्ष सामने आया है. वीडियो में दूसरी महिला ऋतु त्रिपाठी थीं. अब ऋतु त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखा है. अब मामला जातीय टिप्पणी के सवालों पर पहुंच गया है.

ऋतु त्रिपाठी का वीडियो आया सामने

एचडीएफसी बैंक में हुए इस विवाद के दूसरे पक्ष यानी ऋतु त्रिपाणी का वीडियो सामने आया है. ऋतु त्रिपाठी ने आस्था सिंह का जबाव दिया है और लोगों के सपोर्ट की मांग की है. ऋतु त्रिपाठी ने जारी वीडियो में कहा, नमस्कार, राधे-राधे. मैं ऋतु त्रिपाठी मिश्रा हूं. मैं मायके से त्रिपाठी हूं और ससुराल से मिश्रा हूं. वही त्रिपाठी जिनकी ठाकुर गर्ल द्वारा बेईज्जती की गई, वह मैं ही हूं. जिसकी इज्जत गई वो मैं हूं, जिसको गालियां सुनाई गई वो मैं हूं, जिसकों लैपटॉप मारने की धमकी दी गई वो मैं हूं, मेरा परिवार है और मेरे पति हैं. इसके बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया.

ये भी पढ़ें – बीजेपी नेता के घर चोरी होने पर खुश हुए कांग्रेसी विधायक, चोर को इनाम देने की कही बात

विज्ञापन

ऋतु त्रिपाठी ने आगे कहा कि, झूठे वीडियो वायरल करके मेरे अंदर रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर, मैं ब्राह्मण हूं और मुझे इस बात पर गर्व है. मेरी सभी से विनती है कि, मैं कानपुर की बेटी हूं और ब्राह्मण हूं. अगर मैं गलत नहीं हूं तो मेरी मदद करें. मेरा सपोर्ट करें. इस प्रकार से ऋतु त्रिपाठी ने परिवार की प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि पर सवाल उठने की बात कही है. आस्था सिंह का भी इस मामले में वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है.

‘ठाकुर गर्ल’ आस्था सिंह ने क्या कहा?

आस्था सिंह का कहना है कि, बैंक परिसर में उनसे ऊंची आवाज में सवाल पूछे गए और जाति के बारे में पूछा गया. अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस विवाद की जड़ सिर्फ इस्तीफा नहीं था. उस दिन सुबह ऋतु त्रिपाठी की बहन बैंक आई थीं और उनसे कहासुनी हुई इसके बाद दोपहर को उसी घटना को लकर ऋतु त्रिपाठी के पति बैंक आए और स्थिति विवाद में बदल गई. आस्था सिंह ने बताया कि, उन्हें बैंक से निकलवाने की धमकी दी गई. अब इस पूरे मामले क जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola