Vivah Sahayata Yojana: झारखंड सरकार जनता की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें से एक है विवाह सहायता योजना, जिसके तहत श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से गरीब परिवार की लड़कियों को उनके विवाह के लिए खर्चा दिया जाता है। यह राज्य प्रायोजित योजना है, जिसमें राज्य में रहने वाले नागरिकों को यह फायदा मिलता है। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आप उस राज्य के नागरिक हैं, तो ही इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ परिवार की दो लड़कियों को मिलता है, जिसमें शादी के लिए 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
1. आवेदक झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
2. झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (जेबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यू बोर्ड) के साथ पंजीकृत श्रमिक हो।
3. आयु 18-60 साल के बीच होनी चाहिए।
4. परिवार निर्माण कार्य में काम करता हो।
5. पंजीकृत श्रमिक को पांच वर्षों तक लगातार कंट्रीब्यूशन हो।
6. दुल्हन की आयु कम से कम 18 साल हो।
7. दूल्हे की आयु कम से कम 21 साल हो।
कैसे करें आवेदन?
1. अवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें। पॉप-अप स्क्रीन पर यहां रजिस्टर करें पर क्लिक करें।
3. अगले पेज पर, एक पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
4. पहला नाम, अंतिम नाम, ईमेल और मोबाइल, एक युजर नाम और पासवर्ड बनाएं और पासवर्ड की पुष्टि करें।
5. इसके बाद कैप्चा कोड भरें रजिस्टर और पर क्लिक करें। आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वन टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
6. OTP के सफल सत्यापन के बाद, आपका पंजीकरण होगा।
7. बता दें कि लॉगिन क्रेडेंशियल आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
23 hrs agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
4 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
8 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
9 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
12 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
13 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines