Seraikela Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: झारखंड में सरायकेला सीट से बीजेपी की तरफ से पूर्व सीएम चंपई सोरेन चुनावी मैदान में थे। उस सीट पर उनको टक्कर देने के लिए JMM सरायकेला सीट से गणेश महली और खूंटी से रामसूर्या मुंडा को उतारा था। मगर चंपई सोरेन के आगे किसी की एक न चली। उन्होंने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
ये सीट इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि एक वक्त था जब चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता हुआ करते थे, जो अब उनके ही खिलाफ चुनाव में उतरे थे।
चंपई सोरेन का सरायकेला से खास रिश्ता
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने झारखंड के उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता चंपई सोरेन को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सरायकेला से टिकट दिया था । सोरेन जो 1991 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं, आगामी चुनावों में अपनी पूर्व पार्टी झामुमो और उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेतृत्व वाले नेता का सामना करेंगे ।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2019 में JMM के चंपई सोरेन ने 111,554 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के गणेश महाली को 95,887 वोटों से हराया था। इन दोनों के अलावा AJSU के अनंत राम टुडू ने 9,956 वोट हासिल किए थे। वहीं, 2014 में भी JMM के चंपई सोरेन ने ही जीत हासिल की थी, इस बार उनको 94,746 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के गणेश महाली जीत के बहुत करीब थे, उनको 93,631 वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस के बास्को बेसरा को 6,890 वोट हासिल किए।
2011 की जनगणना के मुताबिक, सरायकेला की टोटल जनसंख्या 14,252 थी, जिसमें से 7,450 (52%) पुरुष और 6,802 (48%) महिलाएं थी। वहीं, 0-6 साल की आयु में 1,675 बच्चे हैं। सरायकेला में साक्षरता की बात की जाए तो ऐसे लोगों की संख्या 10,539 दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
5 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines