Jharkhand Political Crisis : बिहार के बाद झारखंड में सियासी हचलच तेज है। जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड संगठनों ने गुरुवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। जहां हाई कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई होगी तो वहीं लोगों की निगाहें चंपई सोरेन की ताजपोशी पर टिकी हैं।
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित ईडी के दफ्तर में जांच एजेंसी के अधिकारी गुरुवार सुबह से हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहे हैं। जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डिंग केस में पूर्व सीएम से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। HC में उनकी याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें : रद्द हो सकती है सोरेन की सदस्यता
गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने किया Tweet
ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा कि यह तो सिर्फ एक विराम है। हमेशा लड़ा हूं और आगे भी लड़ूंगा, लेकिन समझौते की भीख नहीं लूंगा।
चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने एक फरवरी को झारखंड बंद करने की घोषणा की है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया। झारखंड के अगले सीएम चंपई सोरेन होंगे।
बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
हेमंत सोरेन को लेकर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड में ये तो होना ही था। हेमंत सोरेन पर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। सब कुछ बेचने के बाद उन्होंने रांची में डिफेंस की जमीन भी बेच दी। वे इसे सही ठहराते रहे और ईडी के समन की अवहेलना करते रहे। हेमंत सोरेन भूल गए कि कानून सबसे ऊपर है। वे 40 घंटे तक लापता रहे और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने झारखंड को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शर्मसार किया है।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 day agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
11 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
12 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
15 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
19 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
20 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines