Jharkhand CM Hemant Soren Resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उनकी जगह अब चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जेएमएम विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। अभी वे सीएम आवास पर ही अस्थायी अरेस्ट रहेंगे। हालांकि, सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की।
झारखंड में कुछ बड़ा होने वाला है?
बता दें कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि झारखंड में कुछ बड़ा घटनाक्रम सामने आने वाला है। डीजीपी, डीसी, एसएसपी, डीआईजी और आईजी सीएम आवास पर पहुंच गए थे। राजभवन, सीएम आवास और ईडी ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई थी।
हेमंत सोरेन ने ED के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। यह एफआईआर एससी-एसटी थाने में सोरेन के दिल्ली आवास में ईडी की छापेमारी के विरोध में दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड सीएम आवास पहुंची ED ,जानें कौन हैं कल्पना सोरेन जिनकी अगली CM बनने की हो रही चर्चा?
जमीन घोटाला मामले में ईडी कर रही जांच
गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसी जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। इसी कड़ी में उसने 29 जनवरी को सोरेन के दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की, जहां से करीब 36 लाख लाख रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद झारखंड में भी राजनीतिक संकट, हेमंत सोरेन दे सकते हैं इस्तीफा
हेमंत सोरेन पर विपक्ष ने साधा निशाना
गिरिडीह से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि सोरेन राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि वे दोषी नहीं हैं तो ईडी से डर क्यों रहे हैं? जमीन घोटाले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि सोरेन को 10 बार समन भेजा गया, लेकिन वह अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जब उन्हें दिल्ली बुलाया गया तो वे फरार हो गए। सीएम के सुरक्षाकर्मियों को जवाब देना होगा कि सोरेन 40 घंटे तक कहां थे। वे दिल्ली से रांची कैसे पहुंचे। झारखंड की देखभाल अब केवल राष्ट्रपति ही कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines