Jharkhand Political Crisis : बिहार के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गई है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में घिरे हेमंत सोरेन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
जमीन घोटाले मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को कई बार समन भेजा। मुख्यमंत्री ने अबतक सिर्फ एक बार ईडी को पूछताछ के लिए अपने आवास पर बुलाया। जांच एजेंसी ने फिर उन्हें तलब किया। इसके बाद से हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर अटकलों का बाजार गरम है।
यह भी पढ़ें : CM ने जमीन पर बैठकर किया भोजन
सड़क मार्ग से दिल्ली से रांची पहुंचे हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को किसी कार्य से रांची से दिल्ली गए थे, जहां ईडी की टीम पहुंच गई। जांच एजेंसी ने दिल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली और बीएमडब्ल्यू एवं कुछ दस्तावेज जब्त किए। हालांकि, इस दौरान ईडी को सीएम हेमंत सोरेन नहीं मिले। बताया जा रहा है कि वे सड़क मार्ग से मंगलवार तड़के दिल्ली से रांची लौट आए।
विधायकों की मीटिंग में नजर आईं कल्पना सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन ने आज सुबह विधायकों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी नजर आईं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली सीएम बन सकती हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सत्ता चाबी सौंप सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
53 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
18 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
7 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
8 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
9 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
9 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
12 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines