रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्टः प्रदेश में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया है। असमाजिक तत्वों द्वारा सरना में झंडा जलाए जाने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। आदिवासी संगठनों ने बिरसा चौक के साथ ही कई इलाकों में सड़क पर उतर कर आवागमन बाधित कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस के 1500 जवान तैनात
रांची में बुलाए गए बंद को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। कुछ महत्वपूर्ण इलाकों में सुबह 8 बजे से रात्रि 11.30 तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। बंद को देखते हुए 1500 पुलिस के जवानों को शहर में तैनात किया गया है। इसके साथ ही वज्र वाहन और वाटर कैनन की तैनाती भी जगह-जगह की गई है।
इधर बंद समर्थकों का कहना है कि आदिवासियों के पवित्र सरना झंडा जलाने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा अब तक कारवाई नहीं हुई इसलिए आज हमने शांतिपूर्ण बंद बुलाया है। इसके बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम इसके विरोध में आंदोलन और तेज करेंगे।
निकाला मशाल जुलूस
आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए इस बंद की सफलता के लिए 7 अप्रैल को आदिवासी समाज ने मशाल जुलूस भी निकाला था। यह जुलूस राजधानी रांची के कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया । इसमें सभी आदिवासियों से इस मुद्दे पर एकजुट रहने और बंद को सफल बनाने की अपील की गई।
यह है पूरा मामला
दरअसल आरोप यह है कि सरहुल पर्व के बाद 25 मार्च को रांची के लोअर करमटोली में कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां लगे पवित्र सरना झंडा को उतार कर जला दिया। इसे लेकर एसटी एससी थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
12 hrs agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 day agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
2 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
10 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
11 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines