रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्टः झारखण्ड में इन दिनों दसवीं बोर्ड और इंटर की परीक्षा चल रही है ऐसे में एक तस्वीर खुब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में युनिफॉर्म में बच्चे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हैं। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के चैनपुर में स्थित कोल्हान आवासीय विद्यालय के 52 बच्चों को सोमवार को एक साथ एक ही ट्रेक्टर में भेड़-बकरियों की तरह लादकर परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया।
तस्वीर के सामने आने के बाद कोल्हान आवासीय विद्यालय चैनपुर की व्यवस्था पर अब सवालिया निशान खड़ा हो गया है। सरकार इस आवासीय विद्यालय की गुणवत्ता को लेकर फाइलों में तमाम दावे करती है।
स्कूल प्रबंधक की लापरवाही आई सामने
ट्रैक्टर ट्राली पर इस तरह से छात्रों को लादकर परीक्षा केंद्र तक ले जाना सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी घातक है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कूल प्रबंधन इन छात्रों को लेकर कितना जागरूक हैं। वह भी तब जब ट्रेक्टर को सवारी गाड़ी की तरह इस्तेमाल करने पर सरकार ने रोक लगा रखी है।
नेतरहाट की तर्ज पर बना है यह विद्यालय
चक्रधरपुर कोल्हान आवासीय विद्यालय को सरकार ने नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर विकसित करने की बात कही थी। यह कहा गया था कि यहां पढ़ने वालों को नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी।
इस स्कूल का मकसद अत्याधुनिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है पर छात्रों को ट्रेक्टर ट्राली पर लादकर परीक्षा दिलाने की तस्वीर ने यहां की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
अधिकारी बोले – दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
तस्वीरें वायरल होने के बाद चक्रधरपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश कुमार राम कहते हैं कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए सरकार द्वारा फंड उपलब्ध कराया गया है इसके बाद भी वहां के वार्डन द्वारा अगर ट्रैक्टर में बच्चों को परीक्षा केंद्र ले जाया गया है तो यह ग़लत है। इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines