Jharkhand CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर चल रहे सभी कयासों पर विराम लग गया है। मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री रांची के कांके रोड़ स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। यहां उन्होंने सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें वर्तमान के हालत और आगे की रणनिति तैयार होगी। इससे पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी। सुबह करीब 9 बजे जांच के लिए घर में घुसी ईडी रात 10 बजे घर से निकली थी। बता दें एजेंसी उनके खिलाफ कथित जमीन घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपों में जांच कर रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा मिला चार्टर्ड विमान तो बढ़ा सस्पेंस
जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार रात को ही अपने दिल्ली स्थित घर से चले गए थे। लेकिन उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं था। न वह दिल्ली में मिले और न ही झारखंड पहुंचे। इस बीच सस्पेंस तब और बढ़ गया जब पता चला कि उनका चार्टर्ड विमान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। ऐसे में बीजेपी नेताओं ने कई कटाक्ष भरे बयान जारी किए। झारखंड बीजेपी ने तो सीएम की तलाश करने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने तक का ऐलान कर दिया।
झामुमो को बदनाम करने की साजिश
वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि 29 जनवरी को ईडी को सीएम के दिल्ली आवास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि ईडी ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। उधर, इस सब पर झामुमो का बयान था कि यह सब उनके मुख्यमंत्री और पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। ईडी के आरोपों में कतई सच्चाई नहीं है।
ये भी पढ़ें: 50 साल की उम्र से पेंशन देने वाला पहला राज्य बना झारखंड, CM ने बताई वजह
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
55 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
18 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
7 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
8 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
9 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
9 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
12 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines