Jharkhand CM Hemant Soren lodged FIR against ED officials: (सौरव कुमार की रिपोर्ट) प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। उनकी तरफ से एसटी-एससी थाने में यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ईडी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
ईडी के अधिकारियों के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ FIR कराई गई है।
हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी
बता दें कि ईडी कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने 29 जनवरी को सीएम के दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की, जहां से अलग-अलग बैगो में रखे करीब 36 लाख लाख रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: झारखंड सीएम आवास पहुंची ED ,जानें कौन हैं कल्पना सोरेन जिनकी अगली CM बनने की हो रही चर्चा?
राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं हेमंत सोरेन
गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सोरेन राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। अगर वे दोषी नहीं हैं तो ईडी से डरे हुए क्यों हैं? चौधरी ने कहा कि जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं, बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि सोरेन भाग क्यों रहे हैं। उन्हें 10 बार समन भेजा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जब उन्हें दिल्ली बुलाया गया तो वे भाग गए। सीएम के सुरक्षाकर्मियों को जवाब देना होगा कि वे 40 घंटे तक कहां थे और दिल्ली से रांची कैसे पहुंचे। सेठ ने कहा कि अब इस राज्य की देखभाल केवल राष्ट्रपति ही कर सकते हैं।
वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं 18 विधायक
बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलें हैं। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई है। दुबे ने दावा किया कि 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। जेएमएम के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का चला ‘पता’, कुछ यूं तैयार है आगे की रणनीति
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines