Jharkhand Cabinet Expansion News: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो चुका है। रांची में 11 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। जेएमएम कोटे से 6, कांग्रेस के 4 और आरजेडी के 1 विधायक को मंत्री पद मिला है। 9 पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस कोटे से 2 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। राजधानी रांची स्थित राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस कोटे से पुराने मंत्री बादल पत्रलेख की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह दीपिका पांडे सिंह को मौका दिया गया है। वहीं, जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी को मौका दिया गया है।
कांग्रेस कोटे से दोनों पहली बार नए मंत्री
बता दें कि दीपिका पांडेय सिंह महगामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे पहली बार मिनिस्टर बनी हैं। 2019 में पहली बार चुनाव जीतकर आई थीं। उन्हें कांग्रेस ने 2024 में गोड्डा सीट से लोकसभा टिकट दिया था। बाद में उनका टिकट प्रदीप यादव को थमा दिया गया था। वहीं, कांग्रेस कोटे से पहली बार डॉ. इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया है। वे जामताड़ा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
22 जून 1976 को जन्मी दीपिका प्रतिभा और अरुण पांडेय की बेटी हैं। उनकी मां समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। पिता का निधन हो चुका है। उनकी शादी 4 बार एमएलए और मंत्री बन चुके अवध बिहारी सिंह के बेटे से हुई है। उनके पति रत्नेश्वर सिंह इंजीनियर हैं। उन्होंने 3 बार विधायक रहे अशोक भगत को 12499 वोटों से हराया था। वे झारखंड युवा कांग्रेस की महासचिव से राष्ट्रीय सचिव का सफर तय कर चुकी हैं। 2018 में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनी थीं। झारखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी भी रह चुकी हैं।
वहीं, इरफान अंसारी डॉक्टर हैं। उन्होंने एमडी फिजिशयन की डिग्री हासिल कर रखी है। इस समय वे प्रदेश की हज समिति के अध्यक्ष हैं। आंतरिक संसाधन और केंद्रीय समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वे 2014 में भी विधायक बने थे। कांग्रेस ने दोबारा उनको 2019 में जामताड़ा से मौका दिया था। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल को 9137 वोटों से शिकस्त दी थी।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 day agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
11 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
12 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
15 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
19 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
20 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines