झारखंड विधानसभा में SIR के विरोध में प्रस्ताव लाया जाएगा। सत्ता पक्ष के विधायको की तरफ से मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ और यह 7 अगस्त को समाप्त होगा। मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बैठक की अध्यक्षता कि और बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान बिहार में एसआईआर मुद्दे सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय ब्लॉक चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ है और हम भी इसका विरोध करते हैं।
4 अगस्त में लाया जा सकता है प्रस्ताव
रिपोर्ट्स की मानें तो SIR के प्रस्ताव 4 अगस्त को सदन में लाया जा सकता है और इसे पास किया जाएगा। इसके बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों को सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विधायकों से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अनूप सिंह, हेमलाल मुर्मू, सुरेश पासवान, संजय प्रसाद सिंह यादव, नरेश प्रसाद सिंह, उमाकांत रजक समेत कई नेता और विधायक मौजूद था। इस बैठक में कांग्रेस और JMM के बीच सहमति बनी है , इससे यह साफ है कि प्रदेश में SIR को लेकर जमकर विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ें : ‘हमारे पास 100% सबूत, छोड़ेंगे नहीं’, चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा आरोप
आज हुई सत्र की शुरुआत
मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो समेत मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत तमाम नेताओं दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने घोषणा की कि विधायकों के लिए डिजिटल पहचान पत्र बनाए जाएंगे। जिसके लिए इसी सत्र के दौरान 7 अगस्त, 2025 तक विधानसभा परिसर में ही अपनी फोटोग्राफी कराने को कहा है।
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 day agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
2 days agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
3 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
11 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
12 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines