Jamshedpur Violence: जमशेदपुर में शनिवार रात को दो गुटों में हुई हिंसक झड़प रविवार को भी जारी रही। झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई दुकानों में आग लगा दी। हिंसक झड़प के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। फिलहाल हिंसाग्रस्त क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 ज्यादा युवकों को हिरासत में ले लिया।
पत्थरबाजी में एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में रविवार शाम को दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। पुलिस ने स्थित को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायरिंग की। करीब 3 घंटे तक चली पत्थरबाजी में एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छह दुकानों और 2 बाइकों में आग लगा दी।
रैपिड एक्शन फोर्स की 3 कंपनियां तैनात
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स की 3 कंपनियां तैनात की गई है। देर रात ऐहतियात के तौर पर 400 और जवानों को तैनात किया गया। वहीं पुलिस उपायुक्त विजया जाधव ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह नजर रख रहा है।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
8 अप्रैल की शाम असामाजिक तत्वों ने जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर में चौक पर लगे एक धार्मिक झंडे के पोल से मांस से भरा बैग बांध दिया। इसको लेकर ब्लाॅक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक हुई। बैठक के बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हुई और हिंसा भड़क गई।
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
8 hrs agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 day agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
2 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
10 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
11 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines