Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में 8 लोग सवार थे। 2 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाटा इंडिगो में 8 लोग सवार थे। कोहरे और तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग 2 युवकों को कार से निकालकर हाॅस्पिटल पहुंचा चुके थे।
ऐसे पलटी कार
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी युवक आदित्यपुर के रहने वाले थे और नये साल पर पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर के मरीन ड्राइव जा रहे थे। कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से पहले गाड़ी बिजली के पोल से टकराई और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
13 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
3 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
4 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines