विवेक चंद्र, बोकारो: विरोधी हमारे खिलाफ झूठा षड्यंत्र रच रहे हैं। इस षड्यंत्र से हमारी गाड़ी ने रुकी है न रुकेगी। हम हर रोज चुनौतियां झेल रहे हैं पर हम घबराते नहीं हैं। सरकार बनते ही करोना की समस्या को हमने झेला है 2 साल तक पूरी दुनिया में सब कुछ ठप रहा। 2 साल के बाद काम करने के लिए हम जैसे ही आगे बढ़े की राज्य को सुखा का सामना करना पड़ रहा है।
ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में बोकारो के पुस्तकालय मैदान में आयोजन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि पहले किसानों को खाद बीज नहीं मिलता था , हमने समय पर खाद बीज गरीबों के लिए मुहैया कराया पर अब सूखे से निपटना एक बड़ी चुनौती है ।
अभी पढ़ें – AAP की सरकार बन रही है इसलिए भाजपा बुरी तरह घबरा रही है: मनीष सिसोदिया
5 दिनों में ही दिख रहा बेहतर रिस्पांस
सीएम ने कहा सरकार आपके द्वार का पहला चरण काफी सकारात्मक रहा। इसके बाद मांग हुई कि यह कार्यक्रम और भी चले हम लोगों ने सरकार आपके द्वार के पहले चरण में जो शिविर लगा उसमें लगभग 99 फ़ीसदी मामलों का निपटारा कर लिया गया। अब इसका दूसरा चरण प्रारंभ है आपके घर के आगे सरकार खड़ी है। अब तक दूसरे चरण के 5 दिनों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह काफी खुशी की बात है ।पहले लोगों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे पहले आप जिसके लिए भटक रहे थे अब वह भटकने की जरूरत नहीं है।
अंतिम आदमी तक पहुंचे विकास की रोशनी
हेमंत सोरेन ने कहा कि बोकारो में हम यह देखने आए हैं कि यहां रोजगार और अन्य योजनाओं का क्या हाल है। मैं इसी शहर में पला बढ़ा हूं ।बोकारो जिला एक औद्योगिक जिला है और यहां एशिया का सबसे बड़ा लोहे का कारखाना लगा । उन्होंने यह भी कहा कि मेरा लालन-पालन इसी जिले की मिट्टी में हुआ है। मैं यहां के हर गली मोहल्ले में घुमा हूं । आज आप लोगों के आशीर्वाद से मैं इस राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पद पर हूं। इसे लेकर जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी है। मैं विकास की रोशनी अंतिम पायदान पर पहुंचे हर एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध कराना चाहता हूं ।
झारखंड का भौगोलिक परिवेश काफी अलग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का भौगोलिक परिवेश अलग तरह का है। यहां कई गांव पहाड़ियों के ऊपर बसे हैं तो कई गांव पहाड़ियों के नीचे। ऐसे में भी आज अधिकारी आपके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। कोई मोटरसाइकिल से आपके दरवाजे तक पहुंच रहा है तो कोई ट्रैक्टर पर बैठकर तो कोई पैदल।
JPSC की हालत हमने सुधारी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जेपीएससी की स्थिति पहले खराब थी हमने इसे दुरुस्त किया और 250 दिन में रिजल्ट है इसमें 33 फ़ीसदी वैसे बच्चे अफसर बने हैं जो बीपीएल परिवारों से आते हैं।, मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि
आज हर ओर शहरीकरण हो रहा है पर शहरों में स्थिति अच्छी नहीं ।हमें गांव को बेहतर बनाना है क्यों ना हम गांव में उत्पादन करें और शहरों में भेजें! इससे हम सब की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि अभी जो योजनाएं चल रही हैं वह बंद नहीं होंगी वह लगातार जारी रहेगी.
कई योजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कुल 145 करोड़ रुपए लागत की 97 योजनाओं का शिलान्यास, 396 करोड़ रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन एवं 20,669 लाभुकों के बीच 34.15 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया ।
ये भी रहे मौजूद इस मौके पर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता,, बेरमो विधायक जय मंगल सिंह, गोमिया विधायक लंबोदर महतो और मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
2 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
5 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
7 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
12 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
14 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
16 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
24 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines