रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट: हेमंत सरकार ने सभी बच्चों को स्कूलों तक लाने के लिए एक खास पहल की है। राज्य में अभी भी ऐसे कई बच्चे हैं, जो विद्यालय नहीं जाते या विद्यालय छोड़ चुके हैं। ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सरकार का उद्देश्य 3-18 वर्ग के सभी बच्चों को मिले शिक्षा
इस प्रयास में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अन्तर्गत समग्र शिक्षा के तहत 03-18 साल के बच्चों के विद्यालय में नामांकित होने या नामांकित नहीं होने तथा विद्यालय से ड्रॉप आउट होने से संबंधित जानकारी लेने हेतु शिशु पंजी अद्यतन, 2022-23 संबंधी कार्य पूरे राज्य में छह जनवरी से निःशुल्क किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये।
सभी का सहयोग जरूरी
इस प्रयास की कड़ी को सशक्त करने के लिए सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों एवं चिह्नित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक परिवार में जाकर उक्त आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले, नहीं जाने वाले एवं ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी ली जा रही है। जिसके आधार पर सरकार को राज्य में शिक्षा संबंधी आवश्यक नीति निर्माण एवं शिक्षा योजना में सहयोग मिलेगा। झारखंड सरकार ने इस कार्य में सभी से सहयोग करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
49 mins ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
12 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines