रांची: झारखंड के राजधानी नगर रांची में एक कारोबारी को धमकी देकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामले सामने आया है। कारोबारी की तरफ से शिकायत दिए जाने के बाद फिलहाल स्थानीय पुलिस ने आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी को धमकी भरी यह कॉल उग्रवादी संगठन TPC के नाम पर की गई है और इसमें फोन करने वाले ने खुद को इस संगठन का गुर्गा बताकर कारोबारी से पैसे की मांग की। नहीं देने जान से मार देने की धमकी भी दी गई।
-
हेहल में रहते राहुल गुप्ता नामक कारोबारी की शिकायत पर पंडरा ओपी थाने की पुलिस कर रही जांच, ली जा रही टेक्नीकल टीम की मदद
मिली जानकारी के अनुसार रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के हेहल में रहते राहुल गुप्ता नामक एक एफएमसीजी कंपनी के साथ बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़े हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर बीते दिन बार-बार कॉल आ रही थी। तंग होकर आखिर जैसे ही उन्होंने एक कॉल को रिसीव किया, सामने से किसी ने खुद को उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुत कमेटी (TPC) से बताया और सीधे 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर डाली। इसके बाद कारोबारी राहुल गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने तुरंत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani को फिर मिली मारने की धमकी, ईमेल आया- 20 करोड़ दो, नहीं तो उड़ा देंगे
शिकायतकर्ता राहुल गुप्ता की मानें तो फोन करके धमकाने वाले ने खुद का नाम राहुल गंझू बताया था। उसने कहा था, ‘हमें पता है कि तुम्हारा ऑफिस कहां है। तुम्हारी कंपनी की गाड़ियां कहां-कहां सामान की डिलीवरी करती हैं’। यह सब सुनकर राहुल गुप्ता बुरी तरह से डर गए। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके पिता को भी फोन कॉल और मैसेज करके पैसे की मांग की थी। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि एक करोड़ कहां और कैसे पहुंचाने हैं। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी की कॉल डिटेल निकालने के लिए टेक्नीकल टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines