धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद के कैलूडीह में अपराधियो ने रविवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों द्वारा यह गोलीबारी कोयला कारोबारी मनोज यादव निशाना बनाते हुए की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, गम्भीर स्थिति में उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के साले को फोन पर दी धमकी
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश मनोज यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद जब घायल मनोज यादव को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था उस दौरान भी मृतक के साला को फोन कर धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया- तुम मनोज के साला हो। तुम्हे 36 गोली मारेंगे। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
जिससे भी पैसा मांगा है दे दो वरना यही अंजाम होगा
इधर घटना के बाद हाथ से लिखी एक पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे गैगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के शूटर मेजर के द्वारा घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया है- “हम छोटे सरकार के शूटर, यह जो घटना मनोज यादव के साथ हुआ है इसकी जिम्मेदारी लेते है। छोटे सरकार लिस्ट बनाया है जिस जिस से भी पैसा मंगा है दे दो, वरना यही अंजाम होगा। कनोडिया इसके बाद तुम्हारा ही नंबर है। व्हाट्सएप नंबर कर के छोटे सरकार से बात कर लो। अब धनबाद में वही बड़ा होगा जो छोटे सरकार के साथ खड़ा होगा। वरना किसी चौराहे पर मुर्दा पड़ा होगा। धमकी का वक्त खत्म अब एक्शन चालू। हम असली मेजर है।”
और पढ़िए –Bihar News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, फिर…
गुर्गों द्वारा कारोबारियों से मांगी जा रही रंगदारी
बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के फहीम खान का भांजा प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार जो अब फहीम खान का जानी दुश्मन बताया जाता है के नाम पर उसके गुर्गों के द्वारा लगातार धनबाद के कारोबारियों से रंगदारी की मांग की जा रही है। प्रिंस खान का गुर्गा मेजर इन दिनों काफी चर्चा में है। व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के लिए प्रिंस खान के द्वारा मेजर के नाम का पर्चा इस तरह की आपराधिक घटनाओं के बाद लगातार मौके पर या सोशल मीडिया पर छोड़ा जा रहा है।
इस दौरान धनबाद पुलिस ने मेजर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन एक बार फिर से मेजर के नाम से न सिर्फ धमकी दी गई, बल्कि मनोज यादव नामक कोयला कारोबारी की हत्या भी कर दी गई।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
1 day agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
2 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
5 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
9 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
10 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
14 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
14 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines