Congress MP Dheeraj Sahu Income tax Raid: इनकम टैक्स ने कुछ दिन पहले कांग्रेस केे राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 9 दिनों तक चली। आईटी ने सबसे पहले 6 दिसंबर को साहू के उड़ीसा, बंगाल और रांची के 10 ठिकानों पर रेड की थी। छापेमारी में 351 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। छापेमारी के बाद धीरज साहू शुक्रवार को मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छापेमारी में बरामद हुआ पैसा उसका नहीं है। वे पूरे पैसे हिसाब देने को तैयार है।
सांसद ने कहा कि बरामद किए गए पैसे से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। आईटी ने छापेमारी में बरामद किए गए पैसों को बोलांगीर और संबलपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा करा दिया है। सांसद ने कहा कि मैं ये विश्वास से कह रहा हूं कुछ दिनों के बाद मैं खुद सामने आऊंगा और पूरे पैसे का हिसाब दूंगा। उन्होंने कहा कि वे हर क्षेत्र में बिजनेस कर रहे हैं। मेरे परिवार के लोग काफी क्षेत्रों में बिजनेस करते हैं। मेरा इस पैसे से कोई लेना देना नहीं है। उधर इस मामले में अब ईडी भी जांच की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनों में ईडी साहू को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।
पिछले 100 साल से शराब का बिजनेस
साहू ने कहा कि इनकम टैक्स के छापे के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल है लेकिन मैं बता दूं कि यह पूरा पैसा कांग्रेस या किसी पार्टी का नहीं है। मैं पिछले 35 सालों से राजनीति में हूं। जो पैसा बरामद हुआ है वो मेरी फर्म का है। हम पिछले 100 साल से शराब का बिजनेस कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस पैसे का पूरा हिसाब-किताब जनता के सामने रखूं ताकि उनको भी सच्चाई पता चल सके।
सारा पैसा शराब की सेल का
कांग्रेस सांसद ने आगे बताया कि हमारी ज्वाॅइंट फैमिली है। जिसमें 6 भाई रहते हैं जो भी पैसा मिला है वह हमारी फर्मों का है। शराब के बिजनेस में सारी सेल कैश में होती है ऐसे में यह कलेक्शन का पैसा था। उन्होंने कहा कि अभी आईटी ने छापेमारी कर पैसा जब्त किया है उन्होंने यह नहीं कहा कि यह पैसा अवैध है। ऐसे में जब मुझे आईटी बुलाएगी तो मैं एक-एक पैसे का हिसाब दूंगा।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines