CM Hemant Soren Cabinet Expansion: झारखंड में आज सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में दोपहर 12ः30 बजे स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद झामुमो, राजद और कांग्रेस कोटे से 10-11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो झामुमो कोटे से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे। आज सुबह मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जाएंगे।
राज्य की सरकार में सहयोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि सूची को फाइनल टच दे दिया गया है। इसे सीएम हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है। सूची सीएम की ओर से राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। एक खबर यह भी सामने आ रही है कि झामुमो से 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। एक सीट को रिजर्व रखा जाएगा।
कांग्रेस से ये नाम तय
बता दें कि कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा तिकी, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर का नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है। वहीं झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो, हफीजुल हसन और सुदिव्य कुमार सोनू का नाम मंत्री बनने वाले की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आरजेडी की ओर से संजय प्रसाद का मंत्री बनना तय है।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी की मौजूदगी में फडणवीस, शिंदे और पवार की ताजपोशी, तीनों पार्टियों से 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
राजद कोटे से लालू के करीबी लेंगे शपथ
बता दें राजद कोटे से सरकार में शामिल होने जा रहे संजय प्रसाद लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले देवघर से विधायक सुरेश पासवान को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें विधानसभा में राजद विधायक दल का नेता चुना गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कांगे्रस कोटे से बनाए जाने वाले नामों में क्षेत्र, जाति और अनुभव का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक दल के उपनेता के नाम भी तय किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
23 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines