हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

झारखंड: युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, सिर और चेहरा बुरी तरह झुलसा

विज्ञापन

रांची: झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। राज्य के गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश हुई। खबर के मुताबिक घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है। इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। उसका चेहरा और सिर जल गए हैं। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक विशेष समुदाय के युवक ने दीपक नाम के शख्स पर हमला किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। दीपक की उम्र 37 साल बताई जा रही है। चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था। इससे कसमुद्दीन भड़क गया और दीपक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

दीपक ने अपने बयान में बताया है कि दो लोग लड़ रहे थे। इसी बीच हम वहां पहुंचे और दोनों लोगों से पहुंचा कि क्यों लड़ रहे हो। इसी बीच कसमुद्दीन ने कहा कि तुम कौन होते हो ये पूछने वाले। बात बढ़ी को कसमुद्दीन ने पेट्र्रोल डालकर आग लगा दी।

गौरतलब है कि झारखंड में इस तरह के मामले पिछले दिनों में बढ़ें हैं। 23 अगस्त को दुमका के जरुवाडीह की अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। जिसके कुछ दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों शाहरुख पुलिस की हिरासत में है। शाहरुख अंकिता से एकतरफा प्यार करता था जब अंकिता नहीं मानी तो उसने अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें