Jharkhand Ranchi ED searching CM Hemant Soren BJP announced reward: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी झारखंड से सीएम हेमंत सोरेन की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री कहां चले गए हैं। बीजेपी उनपर गिरफ्तारी के डर से फरार होने का आरोप लगा रही है और उन्हें भगोड़ा बता रही है। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम की तलाश के लिए 11 हजार रुपये इनाम का ऐलान किया है। 29 जनवरी को ईडी की टीम सीएम के आवास पर पहुंची थी लेकिन वे वहां नहीं मिले। जांच एजेंसी ने उनकी कार और कुछ डॉक्यूमेंट्स जब्त कर लिए।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः-हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये खतरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है। जो कोई भी बिना विलम्ब हमारे इस “होनहार” मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा उसे मेरी तरफ से ग्यारह हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: क्या-क्या बड़े ऐलान हुए थे केंद्रीय बजट 2023-24 में? कौन से वर्ग को मिली थी राहत
CM के 3 ठिकानों पर छापेमारी
बता दें कि कथित जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने सीएम सोरेन को 10वीं बार पूछताछ के लिए समन जारी किया था। देर रात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से ईडी की टीम रवाना हुई। ईडी ने दिल्ली पुलिस से भी सीएम सोरेन को खोजने के लिए कहा है। ईडी की टीम ने दिल्ली में सीएम के तीन ठिकानो पर रेड की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके पहले 20 जनवरी को मुख्यमंत्री से पूछताछ हुई थी।
तेजस्वी यादव भी आज होंगे पेश
वहीं राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ED के सामने पेश होंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी से जुड़े कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, पुलिस हिरासत में एक अन्य आरोपी हृदयानंद चौधरी, राबड़ी देवी की गौशाला का पूर्व कर्मचारी है, जिसने एक उम्मीदवार से संपत्ति अर्जित की थी और बाद में उसे हेमा यादव को हस्तांतरित कर दिया था।
ये भी पढ़ें-2G-3G सेवाएं बंद कर दो’; Reliance Jio क्यों कर रही मोदी सरकार से यह डिमांड?
संबंधित खबरें
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
29 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
33 mins agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines