रांची: झारखंड में सियासी हलचल के बीच रायपुर जा रहे विधायकों की एक बस रांची एयरपोर्ट पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे में बस का शीशा टूट गया है। शीशा टूटने के बाद बस में सवार एक विधायक को मामूली चोट लगी है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की गलती से बस हादसे की शिकार हुई है। बता दें कि झारखंड में महागठबंधन के विधायक रांची एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना होंगे।
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: शोपियां में वारदात करने आए लश्कर के तीन आतंकी ढेर
महागठबंधन के विधायकों को दो बसों के जरिए रांची एयरपोर्ट लाया जा रहा था। एक बस आगे निकल गई जबकि पीछे से आ रही दूसरी बस हादसे की शिकार हो गई। फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस विधायक को चोट लगी है।
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा सदस्यता जाने की आशंका के बीच सत्ता पक्ष को महागठबंधन में तोड़फोड़ की आशंका है, इसलिए विधायकों को झारखंड से छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
पिछले हफ्ते विधायकों को लेकर खूंटी पहुंचे थे हेमंत सोरेन
बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन महागठबंधन के सभी विधायकों को लेकर खूंटी जिला स्थित एक डैम पहुंचे थे। इस दौरान सीएम साथी विधायकों और अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बोटिंग की थी।
खूंटी से लौटने के बाद सोरेन ने विधायकों के साथ बैक-टू-बैक बैठकें की है। बता दें कि सीएम पद पर रहते हुए खनन पट्टा आवंटन मामले में भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर अपनी रिपोर्ट दे दी है। फिलहाल, रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
अभी पढ़ें – Delhi: सीएम केजरीवाल बोले- भाजपा अन्ना हजारे के कंधे पर बंदुक रख चला रही…..
झारखंड में राजनीतिक दलों की ये है स्थिति
81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं। झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक सदस्य हैं। मुख्य विपक्षी भाजपा के 26 विधायक हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 mins agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
12 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
16 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines