नई दिल्ली: झारखंड में सियासी घमासान जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल रमेश वैश्य आज फैसला सुनाएंगे। अवैध खनन पट्टा आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने अपनी राय राज्यपाल को भेज दिया है। गवर्नर के रांची पहुंचने के बाद से ही सियासी हलचल तेज हो गई है।
इस बीच झारखंड में आज महागठबंधन विधायकों की सुबह 11 बजे अहम बैठक होनी है। सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ये बैठक बुलाई गई है। जेएमएम ने साफ किया है कि अगर हेमंत के खिलाफ फैसला होता है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
अभी पढ़ें – Delhi: प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में केजरीवाल सरकार, जल्द आ सकता है ये नया प्लान
अवैध खनन आवंटन में अपने खिलाफ फैसले की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर तंज कसा है। सीएम हेमंत ने ट्वीट कर कहा कि- पैसे से संवैधानिक संस्था भी खरीद लोगे लेकिन जनसमर्थन कैसे खरीदोगे ?
इस बीच झारखंड सीएम सोरेन के खिलाफ कार्रवाई को बीजेपी अपनी जीत करार दे रही है। मुख्यमंत्री सोरेन के मामले की जांच चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 192 के तहत की। इसमें किसी सदस्य को अयोग्य ठहराने का आखिरी फैसला राज्यपाल को करना होता है। RTI के तहत शिवशंकर शर्मा ने PIL डालकर ईडी और सीबीआई जांच की मांग की थी।
वहीं सीएम हेमंत सोरेन को लेकर बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि- उन्होंने राज्य के संसाधनों को लूटने का काम किया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
14 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
10 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
11 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
13 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines