बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिलवाने का बीड़ा जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने अकेले उठा लिया है. उनकी खुद की पार्टी के लोग इसमें केसी त्यागी का साथ नहीं दे रहे. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने तो यहां तक कह दिया कि केसी त्यागी का निजी विचार है, इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने केसी त्यागी पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को ये तक नहीं पता कि वो पार्टी का हिस्सा हैं भी या नहीं.
ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में बगावत के सुर? खेमे में खलबली, NDA की ‘नजर’ और विधायकों की ‘खामोशी’ के मायने
पीएम मोदी को केसी त्यागी ने लिखी चिट्ठी
राज्यसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं, लेकिन जेडीयू के नेता उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहे. केसी त्यागी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर ये मांग की थी कि सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. उन्होंने लिखा कि चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर की तरह नीतीश कुमार को भी भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए. जिसपर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने तीखी प्रतिक्रिया दी.
क्या केसी त्यागी की छुट्टी होने वाली है?
राजीव रंजन ने कहा कि केसी त्यागी इस तरह के बयान देते रहते हैं. इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि केसी त्यागी जो भी कहते हैं, वो उनका निजी बयान है. दरअसल जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद केसी त्यागी के कई बयानों ने मुश्किलें खड़ी की हैं. अब जिस तरह से जेडीयू प्रवक्ता ने उनके बयान से किनारा किया है, उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेडीयू से उनकी छुट्टी होने वाली है. हालांकि अभी पार्टी की तरफ से ऐसा कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिहार में कौन सी सियासी खिचड़ी पका रहे लालू के लाल? मकर संक्रांति को लेकर एक तीर से साधे कई निशाने
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
10 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
10 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines