हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, परगल में उरी जैसी साजिश नाकाम

विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने 15 अगस्त से पहले उरी जैसी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल जम्मू कश्मीर के परगल में कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मौके मुस्तैद जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें दो आतंकी ढेर हो गए।

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि ‘राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने घुसपैठ की कोशिश। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस करार्वाई में दो आतंकवादी मारे गए और सेना के दो जवान घायल हुए हैं। दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।’

आपको बता दें कि 2016 में उरी में पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। जबकि कई जवान जख्मी हुए थे। सुरक्षाबलों ने हमला करने वाले चारों आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें