नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मिनी बस के खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई है कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। यह हादसा पुंछ के सवजियान इलाके में हुआ।
अभी पढ़ें – Bihar: सांसद गिरिराज सिंह बोले-बिहार में न सरकार है और न ही अपराधियों में कानून का डर
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस जम्मू कश्मीर के मंडी से सावजान जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए।
अभी पढ़ें – मिजोरम में NIA की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
मृतकों की पहचान मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम, (70) और अब्दुल कयूम (40) के रूप में हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 hr agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
15 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
15 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines