Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। रियासी में श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अचानक मोड़ पर ड्राइवर ने खोया संतुलन
यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे का है। पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु शिवखोड़ी पवित्र गुफा का दर्शन के लिए जा रहे थे। बस राजौरी से निकली थी। लेकिन रणसू क्षेत्र के तरयाथ में आए मोड़ पर ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस पलटते हुए खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सांसद जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को लेकर सांसद भारतीबेन शिवालिक से बात की है। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज के लिए हर समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
13 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines