के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जालोर में टीचर की पिटाई से हुई बच्चे की मौत मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अब पूरे मामले की जांच विशेष अनुसंधान दल (SIT) की ओर से की जाएगी। महानिरीक्षक कार्यालय जोधपुर रेंज ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।
इसके अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी एसआईटी प्रभारी होंगे। जबकि थानाधिकारी रायपुर जिला पाली जेठाराम और सदर थाना पाली प्रभारी रवींद्रसिंह इसमें शामिल रहेंगे। महानिरीक्षक पुलिस ने कहा है कि उक्त अनुसंधान दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान शुरू कर प्रत्येक पहलू का गहनता से विश्लेषण करे। अग्रिम अनुसंधान पूर्ण कर पत्रावली समेत निष्कर्ष प्रतिवेदन प्रेषित करें।
क्या है मामला
राजस्थान के जालोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जिले के सुराणा में 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल की अध्यापक छैल सिंह ने इतनी पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए अहमदाबाद में एडमिट कराया गया था, जहां 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
इस मामले के बाद से ही छुआछूत और जातिवाद के आरोप लग रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि छैल सिंह ने इंद्र की पानी की मटकी छू लेने पर पिटाई की थी। जबकि दूसरा पक्ष यह भी सामने आया है कि स्कूल में पानी के लिए टंकी है और बच्चों के बीच झगड़े के बाद छैल सिंह ने इंद्र की पिटाई की थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
9 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 mins agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
31 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines