के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जयपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका सरगना बीएसएफ का इंस्पेक्टर निकला है। जो मणिपुर में तैनात है और आसाम से अफीम को जयपुर लेकर आता है। इसके बाद जयपुर व आस पास जिलों में अपने नेटवर्क के जरिए अफीम की सप्लाई कर गलत तरीके से लाखों रुपए कमा रहा था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम की ओर से विश्वकर्मा व चौमूं इलाके में कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सीकर स्थित खंडेला निवासी राजेंद्र कुड़ी, हरमाडा निवासी कैलाश देवन्दा व चौमूं निवासी मदन बराला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो 385 ग्राम अफीम व उसकी कार और नकदी बरामद की गई है।
आरोपी राजेंद्र कुड़ी नार्थ वेस्ट मणिपुर में बीएसएफ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मणिपुर व आसपास के इलाकों में करीब एक लाख 20 हजार रुपए किलोग्राम के हिसाब से अफीम खरीदता है। इसके बाद जयपुर व सीकर में लाकर इसे बेचता है। यहां एक लाख 80 हजार रुपए से दो लाख रुपए किलोग्राम तक अफीम को बेचा जाता है। ऐसे में अफीम बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रहा था।
पुलिस की ओर से आरोपी के जयपुर व सीकर ठिकानों पर दबीश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी के ठिकानों से 4 किलो 702 ग्राम अफीम, 1 पिस्टल, 2 मैग्जीन व 12 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर व उसके साथी जयपुर व सीकर में अफीम को बड़े डीलर व सप्लायर्स को देते थे। जो जयपुर, सीकर के अलावा अन्य जगहों पर अफीम को सप्लाई करते है। ऐसे में अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
23 mins agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
50 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
56 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines