Jaipur News: राजस्थान में बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ रहे उपेन यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उपेन यादव को पहले जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।
एक महीने से त्याग रखा है अन्न
बता दें कि उपेन यादव ने पिछले कई दिनों से अन्न त्याग रखा है। वहीं 3 मार्च से उन्होंने पानी भी त्याग दिया था। उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपेन यादव ने आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले एसएचओ को निलंबित करने और बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमा वापस करवाने की मांग कर रहे हैं।
एसएचओ को बर्खास्त करने की कर रहे मांग
उल्लेखनीय है कि अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था।
बेरोजगार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराना चाहते थे। साथ ही बेरोजगार युवा नई भर्तियों की मांग भी कर रहे थे। मांगों को लेकर आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश
उपेन यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बेरोजगार युवा सरकार को जवाब देंगे। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में हैं। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे।
बता दें कि सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसओजी का गठन किया था। मामले में अब तक सरकार भूपेंद्र सारण समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
39 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
57 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines