Rajasthan News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 1 किलो से अधिक सोना पकड़ा है। आरोपी यात्री ये सोना इनर वियर और जूतों में छुपाकर लाया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शेखावटी का रहने वाला है आरोपी
कस्टम अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 70 लाख रुपए है। मूल रूप से राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी यात्री पहले भी कई बार विदेश यात्रा कर चुका है। यात्री शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या G9435 से 26 मई को एयरपोर्ट पर उतरा था। कस्टम विभाग की टीम ने पूर्व सूचना पर आरोपी को एयरपोर्ट परिसर में डिटेन कर लिया।
जूतों और इनर वियर में छिपा कर लाया था
जांच के दौरान टीम को आरोपी के जूतों और इनर वियर से गोल्ड बरामद किया। इसका कुल वजन 1 किलो 144 ग्राम निकला। आरोपी से पकड़े गए सोने के संबंध में कई सवाल-जवाब किए गए। लेकिन आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक दिन पहले ही गोल्ड तस्कर हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि इससे 1 दिन पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया था। जो एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झाेंककर बच निकला। लेकिन यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए थी। आरोपी ये सोना एक राॅड में छुपाकर लाया था।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
7 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
16 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
51 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines