जयपुर: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने गहलोत सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर गुजरात में दांडी यात्रा निकाली जा रही है। बेरोजगारों की दांड़ी यात्रा का गुजरात में आज तीसरा दिन है।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि प्रदेश के हजारों बेरोजगार अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार के अधिकारी और मंत्री हमसे लिखित समझौता तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर रहे जिसके खिलाफ अब हमने आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। इसलिए गुजरात चुनाव से पहले हम कांग्रेस की वादाखिलाफी का यहां प्रचार करेंगे। ताकि गुजरात की युवाओं को भी कांग्रेस की असलियत का पता चल सके।
बता दें कि गांधी जयंती के मौके पर राजस्थान के बेरोजगारों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले गुजरात के पालनपुर से कल दांडी यात्रा की शुरुआत हुई है, जो 150 किलोमीटर का सफर तय कर अहमदाबाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगी। इस दौरान प्रदेश के 1100 से ज्यादा बेरोजगार राजस्थान सरकार की वादाखिलाफी का गुजरात में प्रचार कर रहे हैं।
आपको बता दें राजस्थान बेरोजगार महासंघ अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दांड़ी यात्रा निकाल रहा है। जिनमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने,राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, ग्राम पंचायत ई मित्र संचालक संघ से जुड़े ई मित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने औरप्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग प्रमुख है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 mins agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
5 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines