नोएडा: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बुधवार को कहा कि उनके पति बीजेपी नेता हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांसद महेश शर्मा के इशारे पर श्रीकांत त्यागी और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने एक वायरल हुए वीडियो के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में वे नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला को धमकाते व मारपीट करते देखे गए थे।
पत्नी बोलीं- माफी मांग चुके हैं, हमसे बहुत गंदा व्यवहार किया गया
समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में अनु त्यागी ने कहा, ‘जो हुआ वह गलत था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। विषय यह था कि उन्होंने एक महिला का अपमान किया। इसे ऐसे ही हैंडल करना चाहिए था। लेकिन अब सब कुछ घसीटा जा रहा है। हमारी कार, पेड़, घर, सब कुछ अचानक अवैध हो गया है।’
उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। उन्होंने सॉरी कहा होगा और माफी मांग ली होगी। मुझसे, मेरे बच्चों के साथ हमारे आस-पास के सभी लोग बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।’
इससे पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे पति भाजपा के सदस्य थे। यह पूरा नाटक महेश शर्मा के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को गालियां दीं। इसलिए पुलिस हमारे साथ दुर्व्यवहार कर रही थी।’
खबरों के मुताबिक, त्यागी और महिला सामान्य क्षेत्र में लगाए गए पेड़ों को लेकर बहस कर रहे थे। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। त्यागी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देखा जा सकता है कि वे खुद को बीजेपी नेता के रूप में बताते हैं। वहीं, पार्टी ने मामले से खुद को अलग किया।
मेरे पति ने पहले दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता लेकिन
अनु कहती हैं, ‘मेरे पति ने पहले दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता लेकिन हम केवल एक वकील की प्रतीक्षा कर रहे थे ताकि हम उचित कानूनी सहारा ले सकें। अगर मुझे पुलिस थाने में हिरासत में नहीं लिया गया होता, तो मेरे पति ने अगले ही दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता क्योंकि मैं एक वकील की मदद ले सकती थी और कानूनी मदद मांग सकती थी।’ श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह अपने तीन साथियों के साथ छिपा था।
(Xanax)
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
5 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines