Invest Rajasthan Summit 2022: राजस्थान सरकार की पहल पर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए “इन्वेस्ट राजस्थान समिट” का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उद्योगपति जयपुर आये हुए हैं। राजधानी में ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ का सीएम गहलोत ने उद्घाटन किया है।
इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पहुंचे गौतम अडानी ने प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, अगले 5 से 7 साल में उनकी कंपनी राजस्थान में 65 हज़ार करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: दशहरे जुलूस में शामिल भीड़ ने ऐतिहासिक मदरसे में तोड़फोड़ कर पूजा की, चार गिरफ्तार
बता दें कि राजस्थान सरकार के द्वारा 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी में समिट की मेजबानी की जा रही है। इस दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 का उद्घाटन आज सीएम अशोक गहलोत ने किया। समिट के देश-प्रदेश के जाने-माने उद्यमी मंच पर मौजूद है। समिट में करीब 11 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावित है।
इन्वेस्ट राजस्थान समिट की थीम ‘कमिटेड एवं डिलीवर्ड’ रखी गई है। जहां आगामी 2 दिन तक निवेश और उद्योग से जुड़े मामलों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र के बाद एनआरआर, पर्यटन, स्टार्टअप, फ्यूचर रेडी सेक्टर, एग्री बिजनेस पर समानांतर सेक्टोरल कॉन्क्लेव आयोजित करेंगे। इस सम्मेलन में देश विदेश के लगभग 3000 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
अभी पढ़ें – NCB Mumbai: नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जामनगर व मुंबई से 120 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त
इन कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य देश भर के अग्रणीय व्यावसायिक उद्यमियों, निवेशकों, विचारकों, नीति निर्माताओं के विभिन्न समूहों को अपने-अपने क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर लाना है। इस समिट में दुनिया भर से 4,000 से ज्यादा मेहमान शामिल हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
33 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
5 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines